Thursday, October 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 42 को मिला परामर्श

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 42 को मिला परामर्श


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी की ओर से जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से पेंशनर भवन देवली में निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगा।

समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीपांशु बंसल एवं डॉ. रमाकांत ने शिविर में 42 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें परामर्श एवं दवाइयां दीं। इनमें से 11 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर में किया जाएगा। मरीजों को जयपुर ले जाने और वापस लाने की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि ऑपरेशन के एक माह बाद फॉलोअप शिविर आयोजित कर मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा आवश्यक निर्देश एवं दवाइयां दी जाएंगी।

यहां कैम्प में घीसालाल टेलर, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, प्रहलाद शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, शिवजीराम प्रतिहार, श्यामलाल पारीक, भंवरलाल नायक, राजेंद्र शर्मा सांवर, रमेश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह नरूका, हरिदत्त शर्मा, अशोक कुमार विजय और भंवरलाल शर्मा ने सेवाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here