Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी नवसृजित ग्राम पंचायत हनुमान नगर में हाल ही में घोषित हुए चुनाव नतीजे में शिमला मीणा सरपंच और ऐजाज अंसारी उप सरपंच निर्वाचित हुए।


उप सरपंच पद के चुनाव में ऐजाज अंसारी को 6 वोट मिले, जबकि रोहित कुमार को 4 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने ऐजाज अंसारी को विजयी घोषित करते हुए उप सरपंच का प्रमाण पत्र सौंपा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच शिमला मीणा और उप सरपंच ऐजाज अंसारी का समर्थकों एवं ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान जुलूस निकालकर प्रेम नगर, शिव कॉलोनी और अंसारी कॉलोनी में विजेता प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच और उप सरपंच को फूल-मालाएं पहनाकर तथा दस्तारबंदी कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान रामसिंह शक्तावत, आरिफ हसन, नसीब देशवाली, हारुन अंसारी और मानसिंह मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह कुचलवाड़ा कला पंचायत में सुशीला देवी सरपंच निर्वाचित हुई।


