Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडॉ. सुधीर माथुर को मिला सीनियर फिजिशियन अवार्ड

डॉ. सुधीर माथुर को मिला सीनियर फिजिशियन अवार्ड


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर की ओर से सवाईमाधोपुर के रणथंभौर में आयोजित 38वें राजस्थान एपीकॉन-2026 सम्मेलन में देवली के चिकित्सक डॉ. सुधीर माथुर को सीनियर फिजिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान और संस्था को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सौपा गया। इस दौरान 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित सम्मेलन में संस्था के चेयरमैन डॉ. संजीव माहेश्वरी, मानद सचिव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. माथुर की इस उपलब्धि पर चिकित्सकों में खुशी है। सम्मान पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here