Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत किया भ्रमण

ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत किया भ्रमण


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम के 54 विद्यार्थियों ने ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली का भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने तिलक लगाकर, माला व दुपट्टा पहनाकर दल का स्वागत किया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य रामदयाल जांगिड़ व प्रभारी बीपी सोनी के नेतृत्व में आए विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी, व्यावसायिक शिक्षा लैब, बाल वाटिका, विज्ञान प्रयोगशालाओं, हर्बल मेडिसिनल उद्यान और संविधान कक्ष का अवलोकन करवाया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों को देखकर अपने अनुभव नोटपैड में दर्ज किए। भ्रमण दल बोयडा गणेशजी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here