Wednesday, October 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमरीजों को बांटी 30 पोषण किट, जरूरतमंद बच्चों को दिए 19 निशुल्क...

मरीजों को बांटी 30 पोषण किट, जरूरतमंद बच्चों को दिए 19 निशुल्क चश्मे


Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली के तत्वावधान में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पेंशनर भवन में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में टीबी मरीजों को 30 पोषण किट वितरित की गईं, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की आंखों की जांच कर 19 निशुल्क चश्मे दिए गए। समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत एवं पूर्व अध्यक्ष नवल मंगल के सानिध्य में आयोजित शिविर में उपजिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मनीष लोदी ने टीबी मरीजों को संतुलित आहार एवं नियमित दवाइयों के महत्व की जानकारी दी।शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि निक्षय मित्र बनकर कोई भी व्यक्ति टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करवा सकता है।

शिविर में शिवजीराम प्रतिहार, घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, महावीर कुमार जैन, प्रहलाद शर्मा, पेंशनर्स समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार, श्यामलाल पारीक, भंवरलाल नायक, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, लोकेश कुमार सैन, सुनील अरोड़ा, हरिदत्त शर्मा, सुरेंद्र कुमार पंचोली, बाबूलाल जैन एवं प्राचार्य राजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here