Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर की दानपेटी से शुक्रवार रात चोरी होने का मामला सामने आया है।
शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेमचंद माली ने बताया कि दानपेटी में श्रद्धालुओं द्वारा डाली गई राशि थी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद इस संबंध में पुलिस थाना देवली में रिपोर्ट दी गई है। मंदिर मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित होने के चलते घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। अध्यक्ष ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार जहां हमेशा एक होमगार्ड की ड्यूटी देती है। इसके बावजूद वारदात सामने आई है। यह दान पेटी सरिए से तोड़ी गई। सरिया भी मौके पर सुबह मिला है। यह दान पेटी मंदिर की दीवार पर लगी हुई थी।



