Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में उदयपुर में आयोजित राष्ट्रपति अवार्ड शिविर में भाग लेने वाली चार छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य प्रधानलाल मीणा ने बताया कि शारीरिक शिक्षिका झीलमवती के नेतृत्व में कोमल गुर्जर, मनीषा केवट, प्रीति सेन व कृष्णा गुर्जर ने शिविर में भाग लेकर उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका झीलमवती का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी तुलसीराम गौतम ने दी।
डॉ. अस्मिता मिश्रा ने प्रस्तुत किए शिक्षा के नवाचार

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में भीलवाड़ा की शिक्षिका डॉ. अस्मिता मिश्रा ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा में कौशल आधारित प्रशिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम और विद्यालयों में व्यावसायिक गतिविधियों के समावेश पर प्रदेश के नवाचार प्रस्तुत किए। पं सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में उनकी सहभागिता से राजस्थान के शैक्षिक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली।



