Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति देवली की ओर से सोमवार को रेगर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम ऊंचा ललिता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वामी आत्माराम लक्ष्य के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया।
वक्ताओं ने बताया कि 2 से 4 नवंबर 1944 तक राजस्थान के दौसा में स्वामी आत्माराम लक्ष्य के नेतृत्व में प्रथम अखिल भारतीय रेगर महासम्मेलन आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन में समाज में शिक्षा का प्रसार, कुरीतियों के उन्मूलन तथा सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए थे। इसी दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 2 नवंबर को रेगर दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुख्य अतिथि ललिता देवी के पति धर्मेंद्र ने डिजिटल लाइब्रेरी के विकास के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। यहां रेगर समाज विकास समिति के संरक्षक अंबालाल मौर्य, अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप गोखरीवाल, नंदलाल वर्मा, यादव राय बदलोटिया, लेखराज बदलोटिया, पप्पूलाल वर्मा, डॉ. दुर्गालाल नराणिया, नरेश ठागरिया सहित थे।



