Thursday, November 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरोशनी से दमके बाजार, लाइटिंग सजावट से निखरा देवली का स्वरूप

रोशनी से दमके बाजार, लाइटिंग सजावट से निखरा देवली का स्वरूप

नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका नए बोर्ड गठन के बाद इस बार दीपावली के अवसर पर देवली शहर में रोशनी, सजावट और स्वच्छता का विशेष नजारा देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते नजर आए।

संबंधित न्यूज़ : बाजार में लाइटिंग और डिवाइडरों का रंग-रोगन जारी, त्योहार की रौनक बढ़ी

वहीं चौराहों की आकर्षक साज-सज्जा, डिवाइडरों का रंग-रोगन और सफाई व्यवस्था ने शहर की खूबसूरती बढ़ा रहे है। खास बात यह रही कि इस बार शहर में दीपावली की सजावट अधिक आकर्षक और बेहतर नजर आई। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर की गई सजावट ने शहर को नया स्वरूप दिया। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पालिका की ओर से शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गईं।

नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर के निर्देशन में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही प्रमुख बाजारों और मार्गों नगर पालिका भवन पर आकर्षक लाइटें लगवाई गईं। इसके अलावा डिवाइडरों का रंग-रोगन, प्रमुख चौराहों की सजावट तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। रात के समय पैचवर्क जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। बुधवार रात नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ पैदल शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने पार्षद विनोद साहू, विष्णु टेलर, विनोद तेजी के साथ प्रमुख बाजारों में रोशनी की व्यवस्था, रात्रिकालीन सफाई और रंग-रोगन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने तथा दुकानों के आसपास कचरा नहीं फैलाने की बात भी कही। पहले के मुकाबले बेहतर सजावट, आकर्षक रोशनी और सफाई व्यवस्था से इस बार देवली का दीपावली पर्व खास नजर आया। वही लगातार और प्रयास किए जा रहे हैं।

लोगों की मांग है कि शहर के मुख्य बाजार चौराहा के अलावा कॉलोनियों में भी नगर पालिका व्यापक स्तर पर साफ सफाई का अभियान चलाएं। जिससे कि त्यौहार की रौनक पूरे शहर में देखी जा सके।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here