Thursday, November 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली के मुख्य बाजार में फोर व्हीलर का प्रवेश बंद, पुराने एसबीआई...

देवली के मुख्य बाजार में फोर व्हीलर का प्रवेश बंद, पुराने एसबीआई चौराहे से गुजरेंगी बसें


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए नगर पालिका की ओर से यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत शहर के मुख्य बाजार में फोर व्हीलर वाहनों का प्रवेश आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।

वहीं टू व्हीलर वाहन बाजार के भीतर तक आ-जा सकेंगे। अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर के अनुसार मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए शहर के पांच प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। इनमें गणेश रोड, होली का खूंट, ममता सर्कल, जहाजपुर चुंगी नाका बस स्टैंड के पास निकास द्वार, जोधपुर मिठाई भंडार के पास तथा गुरुद्वारा रोड पर अमरवासी वाले पंडितजी के कॉर्नर पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इन स्थानों से फोर व्हीलर वाहनों का मुख्य बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दूसरे रूट से जाएगी बसें और गाड़ियां

नगर पालिका एसआई कुलदीप सिंह शक्तावत के निर्देशन में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं इस व्यवस्था के तहत भीलवाड़ा और अजमेर की ओर जाने वाली बसें एवं निजी यात्री वाहन शहर के पुराने एसबीआई चौराहे से होकर गौरव पथ के रास्ते आवागमन कर सकेंगे।

नगर पालिका की ओर से दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़भाड़ कम करने, आमजन की आवाजाही सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। बैरिकेड्स आगामी आदेश तक लगे रहेंगे। इसके अलावा शहर में सड़क मरम्मत कार्य भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here