आमजन दे सकेगा हादसे की सूचना
Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली त्योहार के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन ने अग्नि हादसों पर त्वरित नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अधिशासी अधिकारी अमर चंद गुर्जर की ओर से जारी आदेश के अनुसार 6 से 11 नवंबर तक अग्निशमन शाखा के कर्मचारियों की दो पारियों में ड्यूटी लगाई गई है।
प्रथम पारी सुबह 7 से शाम 7 बजे तथा द्वितीय पारी शाम 7 से सुबह 7 बजे तक रहेगी। प्रथम पारी में हीरालाल मीणा, प्रद्युम्न सिंह, दिनेश गोचर, ब्रजराज मीणा एवं नीरज चौधरी तथा द्वितीय पारी में धर्मेन्द्र कुमार मीणा, विजय मीणा, प्रदीप सिंह, दिग्विजय सिंह राणावत, कमल मेहता एवं रमेश मीणा की ड्यूटी लगाई गई है। अग्नि हादसों की सूचना के लिए कंट्रोल रूम नं 01434-230821, 8003998036 जारी किए गए हैं। वहीं प्रभारी कुलदीप सिंह शक्तावत के मोबाइल नंबर 9001066004 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को अग्निशमन वाहन, पानी के टैंकर एवं आवश्यक संसाधन तैयार रखने तथा निर्धारित ड्यूटी की पालना करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित न्यूज़:-


