Saturday, November 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk8 नवंबर को दीपावली, शाम 6:04 से 8:01 बजे तक श्रेष्ठ लक्ष्मी...

8 नवंबर को दीपावली, शाम 6:04 से 8:01 बजे तक श्रेष्ठ लक्ष्मी पूजन मुहूर्त


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस वर्ष दीपावली का पर्व 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु के अनुसार प्रदोषयुक्त अमावस्या होने से 8 नवंबर को दीपावली मनाना और महालक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।

उन्होंने बताया कि रविवार को सूर्योदय सुबह 6:45 बजे और सूर्यास्त शाम 5:36 बजे होगा। प्रदोष काल सूर्यास्त से रात 8:14 बजे तक रहेगा। वृष स्थिर लग्न शाम 6:04 से 8:01 बजे तक रहेगा, जो लक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ समय है। वहीं कुम्भ नवमांश शाम 6:15 से 6:27 बजे तक रहेगा। इस अवधि को महालक्ष्मी पूजन के लिए विशेष शुभ माना गया है। शास्त्री के अनुसार अमावस्या 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। चतुर्दशी 8 नवंबर को सुबह 11:29 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या शुरू होगी।

दिनभर स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। उन्होंने बताया कि दिन में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा। इसके अलावा रात में निशीथ काल 11:44 से 12:37 बजे तक रहेगा। ​”वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए दिन में चर, लाभ व अमृत का चौघड़िया सुबह 8:06 से दोपहर 12:10 बजे तक और निशीथ काल में साधना-पूजन के लिए स्थिर सिंह लग्न रात 12:34 से 2:49 बजे तक रहेगा।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here