Friday, November 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessग्राहकों का भरोसा बरकरार, राजस्थान मोटर्स देवली की बिक्री में 20 प्रतिशत...

ग्राहकों का भरोसा बरकरार, राजस्थान मोटर्स देवली की बिक्री में 20 प्रतिशत उछाल

टीवीएस के सभी मॉडलों को ग्राहकों का अच्छा रेस्पॉन्स

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टीवीएस कंपनी के अधिकृत विक्रेता राजस्थान मोटर्स देवली ने सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह के लिए निर्धारित 1565 वाहनों के बिक्री लक्ष्य के मुकाबले अब तक 1495 वाहनों की बिक्री कर बेहतर उपलब्धि हासिल की है।

शोरूम डायरेक्टर राधेश्याम मालू और बालकिशन मालू ने बताया कि दीपावली के तीन दिनों में प्रतिष्ठान ने पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक श्रेणी के 651 वाहन बेचे गए। पिछले वर्ष इसी तीन माह में 1210 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष अब तक बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। टीवीएस के जुपिटर, स्पोर्ट, रेडियन, रेडर, अपाचे और एक्सएल एलॉय मॉडलों के साथ इलेक्ट्रिक श्रेणी के आईक्यूब और ऑर्बिटर को भी ग्राहकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।

नई रेडियन को भी ग्राहकों ने किया खूब पसंद

नवरात्र के दौरान लॉन्च हुई कंपनी की नई रेडियन मोटरसाइकिल को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 110 सीसी श्रेणी की इस बाइक में एलईडी हेडलैंप, रंगीन एलसीडी डिस्प्ले, रियल टाइम माइलेज, लंबी आरामदायक सीट और ब्लाइंड थ्रो तकनीक जैसी खूबियां हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,997 रुपए है और बुकिंग जारी है।

मालू ने बताया कि टीवीएस रेडर 125 और इलेक्ट्रिक मॉडलों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहता तो बिक्री लक्ष्य पार करने के साथ पिछले वर्ष की दीपावली के मुकाबले 25 प्रतिशत तक वृद्धि हासिल की जा सकती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here