Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 16 नवंबर को हर वर्ष की तरह अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
अन्नकूट को लेकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुनील कुमावत और पुजारी रिंकू पाराशर के अनुसार महोत्सव के तहत सोमवार शाम 5 बजे से महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले सोमवार सुबह श्रद्धालु अन्नकूट से संबंधित खाद्य सामग्री भेंट कर सकेंगे। जिससे अन्नकूट प्रसादी बनाई जाएगी। इसके बाद शाम को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरण किया जाएगा।



