Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक किलो 950 ग्राम गांजा और एक धारदार चाकू जब्त किया।
दोनों बूंदी से टोंक जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर वृत्ताधिकारी कार्यालय के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से गांजा और चाकू मिला। पुलिस ने तोसिफ पुत्र गुलशेर अब्बासी (23), और उसके साथी समद उर्फ सुल्तान (20) निवासी गड्डा पाहलिया, थाना कोतवाली टोंक को गिरफ्तार किया।
देवली थानाधिकारी प्रीति रत्नू के अनुसार पूछताछ में दोनों युवकों ने कहा कि वे गांजा बूंदी निवासी सादाब उर्फ दादू फकीर से खरीदकर लाए थे। वे इसे गड्डा पाहलिया, थाना कोतवाली टोंक निवासी मुन्ना उर्फ शाहिद मुसलमान को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गांजा और चाकू जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गांजे के स्रोत और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में एएसआई सत्यनारायण, मोहम्मद इस्माईल, रामकिशन, हुकूमनाथ और चालक प्रभुलाल शामिल थे।


