Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर स्थित श्री आडा बालाजी गौशाला गौकर्णेश्वर धाम रावता माताजी में गोपाष्टमी एवं गौ नवरात्रि के अवसर पर गौमाता का पूजन किया गया।
संत नारायण बाबा के सानिध्य में आयोजित गौ सेवा दल की बैठक में सर्वसम्मति से कजोड़ वैष्णव को अध्यक्ष, लक्ष्मण गुर्जर को उपाध्यक्ष, रामरतन जोशी को सचिव, सुदामा केवट को कोषाध्यक्ष तथा दीपक केवट को व्यवस्थापक मनोनीत किया गया। इस दौरान देवीखेड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच एडवोकेट बाबूलाल मीणा, मीडियाकर्मी प्रियदर्शन वैष्णव, सांवरा माली, गोविंद नायक सहित गौ सेवकों ने गौ पूजन किया। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार एवं नवीन सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
साथ ही गौमाता को पशु नहीं, बल्कि भगवान का स्वरूप मानकर गौसेवा को ईश्वर सेवा के रूप में अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई।


