Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख आशाराम धाकड़ के देवली पहुंचने पर गुरुवार देर शाम नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने उप जिला प्रमुख बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले दौलता मोड पर भी उप जिला प्रमुख का स्वागत किया गया। इसे लेकर जगह-जगह स्वागत हुए।


