Sunday, November 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकड़बी जलकर राख, ग्रामीणों ने दमकल के साथ संभाला मोर्चा

कड़बी जलकर राख, ग्रामीणों ने दमकल के साथ संभाला मोर्चा


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रामथला गांव में रविवार को नाथूलाल पुत्र हीरालाल कुमावत के बाड़े में रखी ज्वार की कई ट्रॉली कड़बी आग लगने से जलकर राख हो गई।

आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। समय रहते सूचना मिलने से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पास में रखी अन्य कड़बी आग की चपेट में आने से बच गई। दमकल केंद्र की सूचना के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। मौके पर दमकल केंद्र देवली के धर्मेंद्र मीणा, फायरमैन कमल मेहता और नीरज कुमार चौधरी सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया। आग से आधा दर्जन से अधिक ट्रॉली कड़बी जलकर राख हो गई। इस दौरान गांव में अफरा तफरी मची रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here