Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsअंबेडकर जयंती पर निकाली यात्रा, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

अंबेडकर जयंती पर निकाली यात्रा, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए


Jahazpur News 14 अप्रैल (आज़ाद नेब) संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को नगर में यात्रा निकली गई। नीले रंग में रंगे युवा बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों के साथ बाबा साहब को याद करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली‌।

बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्कल पर सुबह से ही लोग पहुंचकर उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए। यात्रा के बाद सर्कल पर केक काट कर जयंती मनाई‌।अंबेडकर विचार मंच के तहसील अध्यक्ष रामजस मीणा ने अंबेडकर विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट छीतर लाल रेगर को दो मिनट का मन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संसद की ओर इशारा कर हमें इंगित किया है कि ‘मेरे समाज के लोगों संसद रूपी मंदिर में पहुंचकर राजनीतिक हिस्सेदारी अर्जित करो और वंचित वर्ग की आवाज बनो। ओर दो महीने बाद बाबा साहेब की याद में ब्लड डोनेट कैंप लगाया जाएगा।

इस दौरान राम कुंवार मीणा, भवानी राम रेगर, हेमराज मोची, अंबेडकर विचार मंच के नगर अध्यक्ष शंकर खटीक, भाजपा नेता शोरभ मीणा, जाकिर शाह, रामराज मीणा, पृथ्वीराज मीणा, गोपाल लाल खटीक, अभय सिंह मीणा, रमेश मीणा, सरपंच फूलसिंह, लोकेश मीणा, ब्रह्मा रेगर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d