Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चैत्र शुक्ल छठ शनिवार को जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर 1008 सम्भवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व पार्श्वनाथ मंदिर पटेल नगर में भक्तिभाव से मनाया गया।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस दिन जैन धर्मावलंबियों ने वस्त्र धारण कर भगवान सम्भवनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक व शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर अपने पापों का क्षय किया व ईश्वर से विश्व शांति की कामना की।


