दो तस्कर गिरफ्तार व कारे जब्त
Jahazpur news 14 अप्रैल (आज़ाद नेब) अवैध मादक पदार्थ पर शनिवार को पंडेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा की तस्करी करते दो जनों को गिरफ्तार कर व परिवहन में प्रयुक्त कारो को जब्त किया है।
थाना प्रभारी कमलेश मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों पर रोकथाम लगाने के लिए बेरी नाराणा रोड पर नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबंदी दो स्विफ्ट कारें आई जिनकी चेकिंग कि गई। पुलिस ने कार से 45.900 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 88 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपियों से पुछताछ में पता लगा कि दुसरी कार से एस्कॉर्ट हो रही थी। पुलिस ने उसे भी धरदबोचा।
पुलिस ने राजू पूरी पुत्र रामा पुरी जाति गोस्वामी निवासी गोसयान बीगोद, समीर कुमार मीणा पुत्र रामकिशन मीणा निवासी बासनी हिंडोली को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने दो कारे भी की जब्त की।


