Thursday, July 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअग्नि सुरक्षा की हकीकत आई सामने, 23 में से 20 प्रतिष्ठान फेल

अग्नि सुरक्षा की हकीकत आई सामने, 23 में से 20 प्रतिष्ठान फेल

नगर पालिका ने थमाए नोटिस


Jahazpur News 2 जुलाई (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पालिका द्वारा किए गए विशेष सर्वे में 23 होटलों, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में से केवल 3 संस्थान ही नियमों के अनुरूप पाए गए।

जबकि 20 प्रतिष्ठानों में गंभीर खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई निदेशक एवं विशिष्ट सचिव (डीएलबी) प्रतीक चंद्रशेखर के गत 5 जून के आदेशों के तहत की गई। राज्य सरकार के निर्देश पर 6 जून से 20 जून तक चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान फायर एनओसी, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र, अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा की गहन जांच की गई। इस दौरान 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत होटलों, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, लाइब्रेरी मल्टीप्लेक्स, कोचिंग संस्थानों, पेइंग गेस्ट एवं अन्य उच्च जोखिम वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे एवं भौतिक सत्यापन किया गया। फायरमैन ऋषिराज चौधरी ने बताया कि जिन 20 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए हैं।

उनमें अग्निशमन यंत्रों, स्मोक डिटेकटर का अभाव, अवरुद्ध आपातकालीन मार्ग, वैध फायर एनओसी न होना, स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं होना और कर्मचारियों के प्रशिक्षण में कमी समेत गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के तहत नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान की प्रगति रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। पालिका ने चेतावनी देते हुए कहा है कि नोटिस मिलने के बाद यदि इन प्रतिष्ठानों ने तत्काल सुरक्षा इंतजाम पूरे नहीं किए, तो उनके खिलाफ सीलिंग और संचालन बंद करने की कठोर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d