Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय देवली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 38 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें एथलेटिक्स में 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक, बैडमिंटन में 1 रजत पदक, योगा में 2 स्वर्ण पदक, निशानेबाजी में 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक प्राप्त किए। इसके साथ ही वॉलीबॉल अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने रजत और अंडर-17 बालक वर्ग की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के 8 विद्यार्थियों का चयन केवीएस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और इसे उनकी मेहनत, अनुशासन व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
शारीरिक शिक्षक संजय सिंह राव, योग शिक्षिका पूजा भाटी और प्रधानाध्यापक डीआर मीना ने भी सभी खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।


