Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअटल जन सेवा शिविर में जनसुनवाई हुई

अटल जन सेवा शिविर में जनसुनवाई हुई

परिवादों के निस्तारण के दिए निर्देश


Deoli News 12 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मिले परिवादों के उपखंड अधिकारी ने निस्तारण के लिए निर्देश दिए।

शिविर के दौरान कुल 61 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें 16 परिवाद राजस्व, 13 परिवाद पंचायतीराज, 8 परिवाद पीएचईडी, 9 परिवाद नगर पालिका देवली, 11 परिवाद विद्युत निगम एवं शेष अन्य विभागों के प्राप्त हुए। जिला कलक्टर द्वारा शिविर निरीक्षण के लिए नियुक्त भुपेन्द्र यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं भुमि अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना देवली द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया एवं प्राप्त परिवादों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

औचक निरीक्षण में नदारद 23 कर्मचारी

देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा द्वारा पंचायत समिति का औचक निरीक्षण किया गया। जहां नदारद मिले 23 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पंचायत समिति पहुंचे उपखण्ड अधिकारी देवली को औचक निरीक्षण के दौरान 23 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही अटल जन सेवा शिविर पंचायत समिति देवली में नायब तहसीलदार नासिरदा अनुपस्थित रहे। जिन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया कर 3 दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d