Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअन्नकूट भोग पाने के लिए उमड़ी भीड़

अन्नकूट भोग पाने के लिए उमड़ी भीड़

 


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट में सोमवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट का आयोजन किया गया।

यह आयोजन मंदिर ट्रस्ट और आमजन के सहयोग से हुआ। ट्रस्ट से जुड़े टीकम सेन और सुनील कुमावत ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं के सहयोग एवं ट्रस्ट की मदद से प्रसादी बनाने का कार्य शुरू हो गया था। शाम 4 बजे बाद भगवान का भोग तैयार होने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस मौके पर सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद मंदिर परिसर में स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को बारी-बारी से प्रसाद वितरित किया गया। खास बात यह रही कि दिनभर हो रही बारिश के बावजूद भी अन्नकूट की प्रसादी पाने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में लड्डू, बाटी, रामभाजा, बाजरा, चावल और कढ़ी समेत विभिन्न व्यंजनों का वितरण किया गया। इस दौरान कई ट्रस्ट सदस्यों व पदाधिकारियों ने सहयोग किया।

नरेश मीणा बोले, प्रमोद जैन भाया तेरा ऐसा इलाज करूंगा कि तीन पीढ़ियां भी चुनाव से डरेगी, जानिए क्यो कहा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d