Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpएक दर्जन कार्यों के लिए 58 लाख रुपए की स्वीकृति जारी

एक दर्जन कार्यों के लिए 58 लाख रुपए की स्वीकृति जारी

राजमहल में बस स्टैंड का निर्माण, ककोड़ में भैरूजी की बावड़ी का होगा जीर्णोद्धार


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के ककोड़ में घाटी भैरूजी महाराज की बावड़ी का जल्द ही जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए विधायक कोष से 3 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं।

विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार राजमहल में 5 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 12 कार्यों के लिए 58 लाख रुपए की ज़िला परिषद द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति जारी की हैं। इसके साथ ही राउमावि आमली में 3 कक्षा-कक्ष मय बरामदा निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए, बिलोता के खेड़ली में पंच हथाई 10 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

चौरू बरवाड़ा रोड़ पर मौलवीनगर स्कूल से दूधी सागर भेरूजी के रास्ते की ओर ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य एक लाख, महात्मा गांधी स्कूल घाड़ में जिम्नास्टिक उपकरण खरीदने के लिए 5 लाख, घाड़ में कुण्ड बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, बडौली में बंजारा ढाणी से बिजासन माताजी तक ग्रेवल सड़क निर्माण एक लाख, डाबरकलां व कल्याणपुरा में नवीन श्मशान घाट निर्माण कार्य के लिए 3-3 लाख रुपए, पीएम श्री स्कूल देवली की खिलाड़ी राधिका मीणा के लिए खेल तैयारी के एयर पिस्टल, राइफल क्रय के लिए 2 लाख तथा गांवड़ी के कल्याणपुरा खेड़ा में डोम निर्माण कार्य 7 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं। अब जल्द ही इन स्थानों पर विकास कार्य शुरू होंगे।

Oplus_16908288

नरेश मीणा बोले, प्रमोद जैन भाया तेरा ऐसा इलाज करूंगा कि तीन पीढ़ियां भी चुनाव से डरेगी, जानिए क्यो कहा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d