Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsदेवली में दूसरे दिन भी बारिश की 'झड़ी' जारी : जनजीवन प्रभावित

देवली में दूसरे दिन भी बारिश की ‘झड़ी’ जारी : जनजीवन प्रभावित

किसानों की चिंता बढ़ी, बाज़ार वीरान


Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज मंगलवार को भी नहीं बदला। सोमवार अल सुबह से शुरू हुई बेमौसम बारिश का दौर दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा।

जिससे जनजीवन व लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है। बारिश की इस ‘झड़ी’ को अब 36 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। लगातार बारिश और बादलों के छाए रहने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के चलते लोगों ने अब थोड़े मोटे व ऊनी कपड़े का सहारा लेना शुरू कर दिया है। दूसरे दिन भी बारिश के न थमने से शहर के बाज़ारों में सन्नाटा है। ग्राहकों की आवाजाही करीब करीब पूरी तरह से रुक जाने के कारण रोज़मर्रा का व्यापार पूरी तरह से ठप रहा। जबकि आगामी दिनों में देवउठनी एकादशी के सावे हैं। जिस पर व्यापारियों को धंधा होने की उम्मीद थी।

व्यापारी लगातार दूसरे दिन भी मायूस नज़र आए। स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बेमौसम बरसात किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई हिस्सों में शुरू हुआ यह बारिश का सिलसिला अगले एक-दो दिन तक इसी तरह जारी रहने का अनुमान है। लोगों को बारिश से बचने के लिए छतरी और रेनकोट का सहारा लेना पड़ रहा है। वही इस तरह के नमी वाले मौसम से लोग एलर्जिकल प्रॉब्लम से भी परेशान हो रहे हैं।

पुलिस से हुए टकराव के बीच विधायक का टूट गया पैर! फिर नेताओं में मच गई खलबली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d