Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessअपेक्षित परिणाम पर न्यूक्लियस अकेडमी ने विद्यार्थियों का सम्मान किया

अपेक्षित परिणाम पर न्यूक्लियस अकेडमी ने विद्यार्थियों का सम्मान किया

जुलूस निकाला, परिणाम पर खुशी जताई


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के परशुराम सर्कल भरतपुर हाउस के सामने स्थित न्यूक्लियस अकेडमी का 12वीं कक्षा का विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इसे लेकर अकेडमी की ओर से मंगलवार सुबह खुशी का इजहार किया गया।

संस्था निदेशक रजनीश बाबूलाल दीपक ने बताया कि सोमवार को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के नतीजों में संस्था की निहारिका गुर्जर ने सर्वोच्च 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसी तरह मोहित कुमार मीणा ने 93, मनीष बैरवा ने 92, विशाल वर्मा, यशोदा मीना, नितेश मीणा ने 90-90 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह अंकुश साहू, दिनेश साहू व प्रिया रेगर ने 89 फीसदी अंक प्राप्त किए है। इस मौके पर निदेशक रजनीश दीपक व प्रिंसिपल संगीता दीपक ने इन विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही न्यूक्लियस अकादमी की ओर से शहर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से अकादमी के बच्चों व स्टाफ ने खुशी व्यक्त की। कई जगहों पर सफल हुए बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई। इन बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें लक्ष्य के प्रति प्रेरित किया गया।

इस दौरान संस्थान के व्याख्याता साहिल अंसारी, अवनीश शर्मा, राहुल मिश्रा, अकरम खान, सावरमाल सैनी, सूरज गोयल, योगेश मीणा, राजकुमार राव, रामदेव सैनी समेत उपस्थित थे। निदेशक ने बताया कि 57 स्टूडेंट प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d