Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे अवकाशकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर (समर कैंप) का बुधवार को ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति मोहम्मद नासिर ने अवलोकन किया।
कैंप में डांस क्लास, कंप्यूटर क्लास, ड्राइंग क्लास, गेम सेक्शन, आर्ट एंड क्राफ्ट सेक्शन, ब्यूटी एंड वेलनेस आदि की गतिविधियां देखी। संदर्भ व्यक्ति ने कहा कि बालकों की प्रतिभा को निखारना है तो उन्हें स्वतंत्रता प्रदान कर उनकी बंदिशें कम करनी होगी। स्काउट के जिला सहायक कमिश्नर एवं दूनी प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार के साथ मोहम्मद नासिर ने सप्ताह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ड्राइंग में मनस्वी वर्मा, डांस में प्रदीप मेहरा, गेम्स में लविश बडगूजर, क्रिश वर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां कैंप प्रभारी अशोक शर्मा, इंस्ट्रक्टर सुरेन्द्र सिंह नरूका, महावीर बडगुजर, गिरधारी शर्मा, लादूलाल मीणा, शिवजी लाल चौधरी, रेखा मीणा, पूजा सेन दीप्ति सेन सहित प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



