Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डॉ. अम्बेडकर विचार मंच समिति देवली का सर्वसम्मति से पांचूलाल मीणा को नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा ने शहर के डाक बंगले परिसर में चली बैठक में नए अध्यक्ष का माल्यार्पण किया और कार्यभार सौपा। जबकि अन्य पदों पर नवनियुक्त अध्यक्ष जल्द मनोनयन करेंगे। इस दौरान नए अध्यक्ष पांचूलाल मीणा को अम्बेडकर विचार मंच सदस्यों ने बधाई दी। यहां चुनाव अधिकारी बन्नालाल, राजबहादुर, शिवजीराम प्रतिहार, सुरेंद्र बैरवा, साबू लाल, रजनीश सुवालका, शंकर हाड़ा, रविशंकर, दिलखुश टाटावत, सुरेश, बाबूलाल, यादराम, प्रेमलाल, राजू, ललित चौहान, प्रकाश चंद सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।



