Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा महोत्सव का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय देवली एबीवीपी इकाई अध्यक्ष पुष्कर साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर राष्ट्र के प्रति तैयार करना था। एबीवीपी इकाई सचिव संजना बैरागी ने कहा, “फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी है” और नारी सशक्तिकरण को जागरूक करने के लिए बालिकाओं को उद्बोधन दिया। एबीवीपी इकाई उपाध्यक्ष स्नेहा ने युवाओं के बढ़ते नशे की लालत को खत्म करने के लिए जागरूकता बढ़ाई और कहा कि आज का युवा कल का नहीं, आज का भविष्य है, जो आने वाले समय में देश की दशा व दिशा बदलने का काम करेगा। उन्होंने कहा, “छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है।



