Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni News"पूर्णिमा सत्संग" में देर रात तक बरसा 'भक्ति का रस'

“पूर्णिमा सत्संग” में देर रात तक बरसा ‘भक्ति का रस’

  • आंवा व बारहपुरा गांवो से पहुँचे सत्संगी

  • तेजा गायकों का हुआ सम्मेलन


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंवा कस्बे के श्री गोपाल चौक में गत तीन वर्षो से चल रही पूर्णिमा सत्संग श्रृंखला के 36 वीं कड़ी भाद्रपद मास पूर्णिमा अल्गोजा स्पेशल जागरण पर बुधवार रात तेजा गीतों का महासत्संग हुआ।जिसमें कस्बे के अखनेश्वर तेजाजी, कचोलाई तेजाजी महाराज समितियों के साथ निवारिया, कल्याणपुरा, ख़्वासपुरा, बालापुरा सहित बारहपुरों की तेजागीत मंडलियों ने अलगोजे से परिवेश को पावन व भक्तिमय कर दिया।

इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने सत्संग में कहा कि पूर्णिमा के इस सत्संग में आवां सहित बारहपुरों की सत्संग मंडलियों के महामिलन ने सामाजिक समरसता, एकता व भाईचारे की मिशाल कायम की है। इस आयोजन ने राजस्थानी कला व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का कार्य किया है। हमारे पुरुखों की इन परम्पराओं से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलने के साथ आध्यात्मिक जागरण की ज्योत भी जली है। सरपंच दिव्यांश भारद्वाज ने भी आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए सभी को एकजुट व भाईचारे से रहने की नसीयत दी। साथ ही सभी गांवों की तेजा मण्डलियों का राजस्थानी संस्कृति के अनुसार साफ़ा, माला व पहना कर अभिनन्दन किया गया। मंदिर समिति के संयोजक बुद्धिप्रकाश साहू ने बताया कि आयोजन में देर रात तक तेजा गीतों का रस बहता रहा। सवा बारह बजे भगवान के 101 किलो दूध की खीर का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई।

इस मौके पर पूर्व सरपंच राधेश्याम चंदेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालू गुर्जर, गोपाल मंदिर समिति के राधेश्याम टेलर,ओमप्रकाश स्वर्णकार, सुरेन्द्र सिंह नरूका, महावीर चतुर्वेदी, प्रवीण पारीक, महावीर स्वर्णकार, शिवप्रकाश राव, घासी माहुर, द्वारिका सेन, उमेश सोनी, निहाल सोनी, ललित सेन सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d