Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के टोंक जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यकारिणी का गठन किया है।
इस कार्यकारिणी में देवली के साकेत कॉलोनी निवासी एवं पूर्व उपप्रधान सत्यनारायण माहेश्वरी को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माहेश्वरी को बधाई दी है। गौरतलब है कि सत्यनारायण माहेश्वरी टोंक जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष भी है। इसी तरह क्षेत्र के शिवजीलाल जाट व शीला मीणा को संगठन में जिला मंत्री मनोनीत किया गया।


