Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअलम के जुलूस में उमड़े अकीदतमंद, मोहर्रम की शुरुआत

अलम के जुलूस में उमड़े अकीदतमंद, मोहर्रम की शुरुआत


Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हज़रत मुहम्मद (स.) के प्यारे नवासे हज़रत इमाम हुसैन (रज़ी.) की शहादत के उपलक्ष्य में रसुमात का सिलसिला जारी है। इसे लेकर हज़रत अब्बास अलमदार की याद में निकाले गए अलम के जुलूस में मंगलवार रात बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

जहाँ अलम के परचम को थामने के लिए लोगों में होड़ मची रही। इस्लामी परंपरा के अनुसार शहर के विभिन्न इमाम बाड़ों और इमाम चौकों से नगर भ्रमण के लिए अलम निकाले गए। इस दौरान शहीदों की याद में अपने दाएं हाथ के बाजू पर इमाम जामीन बांधकर अलमदार खामोशी के साथ छतरी चौराहे तक पहुंचे। शहर के तीनों इमाम बाड़ों और इमाम चौक पर अलम पेश किए गए। देवली के एजेंसी मोहल्ला, कुरैशियों का मोहल्ला, जामा मस्जिद और भिश्ती मोहल्लों से भी अलम का जुलूस निकाला गया। अलम पेश करने के बाद शहीदों को याद किया गया और सलाम पेश कर खिराज-ए-अकीदत दी गई।

कत्ल की रात के मौके पर विभिन्न इलाकों में तबर्रूक और लंगर का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी समाज के पूर्व सदर अकील कुरैशी तथा प्रवक्ता हारून अंसारी और शम्मी रंगरेज ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d