Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार

अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर थानाधिकारी हेमंत जनागल के नेतृत्व में एक ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया ट्रेक्टर चालक रविकुमार पुत्र गोपाल मीणा है, जो नयागांव गोठड़ा का निवासी है। पुलिस ने बताया कि ट्रेक्टर ट्रॉली में अवैध बजरी भरी हुई थी, जिसे आंवा रोड चांदली माताजी दरवाजा के पास घाटी पर पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई जिला स्तरीय विशेष अभियान के तहत की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d