पिछले दिनों रोडवेज बस स्टैंड परिसर में तबीयत बिगड़कर हुई थी मौत
Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली होमगार्ड के सदस्यों ने मृतक होमगार्ड ओम प्रकाश के पुत्र रवि के पगड़ी दस्तूर पर गुरुवार को आर्थिक सहयोग किया है। यहां उपस्थित जवानों ने ओम प्रकाश के परिवार को सांत्वना दी और उनके साथ सहानुभूति प्रकट की।

इस दौरान राजस्थान गृह रक्षा दल टोंक से प्लाटून कमांडर राजेंद्र शर्मा, एचसीसी रामेश्वर, एचपीसी अशोक, गजेंद्र सिंह, मुकेश, लेखराज, बालकिशन, रूपेंद्र, सोजीराम, राजू, नरेश, हुकुम, मोतीलाल, रमेश, मुकेश मोईन, राम प्रसाद, लोकेश समेत सहित कई अन्य जवान उपस्थित रहे। देवली होमगार्ड के सदस्यों ने रवि को एक लाख 11 सौ एक रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह सहयोग ओम प्रकाश के परिवार को उनकी कठिनाई के समय में मदद करने के लिए किया गया है। ओम प्रकाश का निधन पिछले दिनों तबियत बिगड़ने से हुआ था। उनके पुत्र रवि की पगड़ी के दस्तूर पर साथी होमगार्ड के जवानों ने यह सहायता राशि दी है।



