Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअस्पताल भ्रमण कर बाँटे फल, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

अस्पताल भ्रमण कर बाँटे फल, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री


Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और स्थानीय प्लस टू विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविरों के पांचवें दिन सेवा और जागरूकता की अनूठी मिसाल पेश की गई।

पीएम श्री स्कूल के शिविर में सीबीईओ कैलाश वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी सीमा शेर के निर्देशन में 50 स्वयंसेवकों ने स्थानीय राजकीय अस्पताल का भ्रमण किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा के मार्गदर्शन में छात्रों ने ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम और जांच प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली समझी, जहाँ मुकेश कुमार बैरवा एवं सीताराम बैरवा ने उन्हें एड्स व मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए भर्ती रोगियों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह नरूका, लादू लाल मीणा, अतुल भारद्वाज सहित कई मौजूद रहे।

दूसरी ओर, एनएसएस प्लस टू विशेष शिविर के तहत कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गोद ली हुई बस्ती में जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने बस्तीवासियों को जनसंख्या नियंत्रण, स्वच्छता और शिक्षा का महत्व समझाया तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों को कॉपी-पेन एवं बिस्किट वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। शिविर स्थल पर एसडीएमसी सदस्यों महावीर जैन, नवल मंगल और बद्री लाल चौधरी ने पहुँचकर गतिविधियों का अवलोकन किया और अपने अनुभव साझा किए।

प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि मनीष चाष्टा, रामरतन जाट, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, राजेंद्र मीणा व राजेश जैन ने सहयोग प्रदान किया। इन शिविरों के माध्यम से युवा न केवल समाज सेवा सीख रहे हैं, बल्कि जल जीवन मिशन और मतदाता जागरूकता जैसे अभियानों के अग्रदूत भी बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d