Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपशु चिकित्सा शिविर एवं एनएसएस जागरूकता रैली का आयोजन हुआ

पशु चिकित्सा शिविर एवं एनएसएस जागरूकता रैली का आयोजन हुआ


Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस देवली द्वारा कालानाडा में अधिष्ठाता डॉ. मणिकांत चौधरी एवं निदेशिका नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत जैसे विषयों पर जागरूक किया जिसमें एनएसएस अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा ने छात्रों को समाज सेवा हेतु प्रेरित किया। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में यतिन ने प्रथम, विकास ने द्वितीय तथा केविन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह डॉ. राहुल चौरसिया के नेतृत्व में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। शिविर में 40 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर गंभीर बीमारियों के टीके लगाए गए और डॉ. प्रीति, डॉ. शिवानी, डॉ. हसन व डॉ. चेतन मीणा ने पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राजेश, विष्णु एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने सक्रिय सेवाएँ दी। जिसमें पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना व संतुलित आहार प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया गया। पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार योजना, पशुधन निःशुल्क टीकाकरण एवं स्वच्छ दूध उत्पादन शिग महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियों से भी अवगत कराया गया। शिविर के दौरान पशुओं में होने वाली प्रजनन संबंधी समस्याओं की जाँच की गई और परजीवी जनित रोगों की रोकथाम के लिए कृमिनाशक दवाओं का निःशुल्क वितरण हुआ।

कालेज की पहल से ग्रामीणों को पशु चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d