प्रथम पूज्य को दिया निमंत्रण
Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से कोटडी स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर जाने वाली 25वीं पदयात्रा इस बार 13 अगस्त को रवाना होगी। इसे लेकर शुक्रवार को पदयात्रा समिति के पदाधिकारी ने भगवान गजानंद को निमंत्रण दिया।
पदयात्रा से जुड़े राकेश दीया ने बताया कि इस दौरान समिति अध्यक्ष रामेश्वर दीया, रामगोपाल टाक, गिरिराज सिंहल, रामस्वरूप टाक समेत पदाधिकारी ने बोरड़ा मंदिर में भगवान गणपति को निमंत्रण दिया एवं पदयात्रा के साथ कुशल लौटने की कामना की। उन्होंने बताया कि पदयात्रा 13 अगस्त सुबह 9:15 बजे देवली स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना होगी। पहला विश्राम इसी दिन रात को जहाजपुर में होगा। जबकि 14 अगस्त को रोपा, 15 अगस्त को बीरधौल व 16 अगस्त को यह पदयात्रा पहुंचकर सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा के रूप में ध्वज अर्पण करेगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।
पूजा के दौरान समिति से जुड़े सुनील कुमावत, अमीश अरोड़ा, रामलाल सेन, राजेंद्र दीया, दिनेश वैष्णव समेत मौजूद थे।


