युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ
Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देवली में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि 26 जुलाई को विद्यालय में कारगिल दिवस मनाया गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट भंवर सिंह व सहायक कमांडेंट केएल मीणा के नेतृत्व में विद्यालय में पौधारोपण हुआ। संस्था के शिक्षकों ने कविता पाठ व कारगिल के इतिहास के बारे में तथा कारगिल युद्ध की विषय की घटनाओं को छात्र-छात्राओं को बताया। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए।
देशभक्ति गीतों की रही धूम
दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 25वाँ करगिल विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि कारगिल विजय की रजत जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्य वक्ता शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने कारगिल युद्ध के विभिन्न घटनाक्रमो एवं भारतीय सेना के जांबाजों के अदम्य साहस और वीरता बताई। कवि प्रदीप का “जब घायल हुआ हिमालय खतरे में पड़ी आज़ादी गीत सुना कर 1999 के भारत पाकिस्तान युद्ध के माहोल को जीवंत कर दिया। युद्ध में शहीद हुए देश के जांबाजों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कारगिल विजय पर गर्व महसूस किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में करगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने शहीदों के शौर्य पराक्रम को नमन किया और कहा कि करगिल विजय पर देश को गर्व हैं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उप प्राचार्य नीरज जैन, हनुमान जाट, राजेश वर्मा, कम्प्यूटर अनुदेशक शिवपाल मीणा, सुगन चन्द कुमावत अध्यापक छात्र छात्राए उपस्थित थी।



