प्रचंड गर्मी में बेहाल हुए लोग
Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इन दोनों पड़ रही भीषण व प्रचंड गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट गए हैं। हालत यह है कि कुछ मिनट पंखे, कूलर बंद होने पर बदन पर पसीने की बूंदे खेलने लग रही है। इससे गर्मी का अनुमान लगाया जा सकता है।
दरअसल गर्मी से लोगों को रात में राहत मिल रही है और न ही सुबह। ऐसे में दिन में हालात बेहद बेहाल करने वाले है। बिना कूलर व एसी के राहत पाना मुश्किल हो रहा है। रात 9 बजे तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। वही सुबह 7 बजे ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं। भीषण गर्मी से लोग त्राहि त्राहि करने लगे हैं। गौरतलब है कि आगामी 25 में से नौतपा शुरू होगा। वेदर रिपोर्ट के पूर्व अनुमान अनुसार इस अवधि में 26 व 27 में को सर्वाधिक 47 डिग्री तापमान होने का अनुमान है। यदि तापमान 47 डिग्री पहुंचा तो लोग बेहाल हो जाएंगे। मौसम विभाग की सूचना के मुताबिक 26 मई को अधिकतम तापमान 47 व न्यूनतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार है। इसी तरह 27 मई को अधिकतम तापमान 47 तथा न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने की उम्मीद है।
वही बैसाख पूर्णिमा यानी गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री होने का मौसम में अनुमान है। भट्टी से तप रही गर्मी से लोग घबरा गए हैं। भीषण गर्मी के चलते शहर की सड़के, गलियां व बाजार सुनसान है।


