Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsआज से लगेंगे मुख्य बाजार के प्रवेश मार्गो पर बैरिकेट्स

आज से लगेंगे मुख्य बाजार के प्रवेश मार्गो पर बैरिकेट्स

यातायात प्रबंधन की कवायद

Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली पर्व पर हर बार मुख्य बाजार में बढ़ने वाली भीड़ व ग्राहकी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शुरू की जाने वाली बैरिकेट्स की व्यवस्था गुरुवार से शुरू हो जाएगी। 

यह प्रबंध नगर पालिका की ओर से किया जाएगा।जानकारी के अनुसार शहर में पिछले कई वर्षों से यह व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजार में बढ़ने वाली भीड़ व यातायात प्रबंधन के लिए मुख्य बाजार के प्रमुख प्रवेश मार्गो पर बैरिकेट्स लगाए जाते हैं, ताकि मुख्य बाजार में वाहनों से यातायात जाम ना हो। इस व्यवस्था के तहत शहर में बस स्टैंड के निकास द्वार, ममता सर्कल, गणेश रोड, जहाजपुर चुंगी नाका व गुरुद्वारा रोड (गौरव पथ) पर अस्थाई बेरिकेट्स बांधे जाएंगे।

यातायात प्रभारी इमरान ने बताया कि इन पांचो जगह पर यातायात पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान खड़े रहेंगे। इन बैरिकेट्स के भीतर केवल दुपहिया वाहन चालकों को ही भीतर जाने की अनुमति होगी। जबकि फोर व्हीलर इससे बाहर रहेंगे। यह व्यवस्था यातायात प्रबंधन के मद्देनजर होगी। अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव का कहना है कि धनतेरस से दीपावली तक तीन दिन बैरिकेट्स व्यवस्था लागू की जा रही है। गुरुवार से बैरिकेट्स बांधने शुरू किए जाएंगे तथा यातायात प्रबंधन पर भी नगर पालिका की ओर से ध्यान दिया जाएगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d