Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस धन्वंतरि जयंती व राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर शुक्रवार को विवेकानंद कॉलोनी स्थित सिटी डिस्पेंसरी में पूजा अर्चना होगी।

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि इस मौके पर दोपहर एक बजे सिटी डिस्पेंसरी में पूजा अर्चना की जाकर आरोग्यता की कामना की जाएगी। उल्लेखनीय की हर वर्ष धनवंतरी दिवस पर सिटी डिस्पेंसरी में विधिवत पूजा अर्चना की जाती है।


