Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना देवली व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी की ओर से बुधवार शाम देवली शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

दरअसल यह फ्लैग मार्च आगामी विधानसभा चुनाव के तहत किया गया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने आम जन को भय मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में हथियारबंद अर्ध सैनिक बल के जवान कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे। यह मार्च देवली थाने से शुरू हुआ, जो छतरी चौराहा, ममता सर्कल, कीर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, बस स्टैंड होता हुआ पेट्रोल पंप चौराहे पहुंचा। जहां फ्लैग मार्च का समापन हुआ। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव, पुलिस हेड कांस्टेबल संदीप यादव, ओमप्रकाश, यातायात प्रभारी इमरान समेत देवली पुलिस व यातायात पुलिस के कर्मचारी शामिल थे।



