Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली की अध्यक्ष व न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत के निर्देश पर गुरुवार को पनवाड़ रोड स्थित मानव धर्म बहू दिव्यंगता विद्यालय व विशेष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसमें पैनल अधिवक्ता बंसीलाल कलवार ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता ने यहां विधिक सेवा दिवस पर विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम 1989, श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजना, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता स्कीम का प्रचार प्रसार, जनउपयोगी सेवाओं पर शिविर आयोजित कर जानकारी दी।
इसी तरह उन्होंने अधिनियम 2013 प्ली बारगेनिंग, एनजीटी का प्रचार प्रसार, बाल नशा मुक्ति रोकथाम, साक्षी संरक्षण स्कीम, नालसा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, आदिवासियों के अधिकार, विधिक सेवाएं की जानकारी बताई। इस दौरान शिविर में अतिथि के रूप में गुलशेर मोहम्मद, प्राचार्य महेश शर्मा, सत्यनारायण सेन, गजेंद्र मीणा, कोर्स कोआर्डिनेटर अंशु शर्मा, जगत बहादुर यादव समेत मौजूद थे।



