Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर कृषि उपज मंडी देवली परिसर में 5 दिन कृषि जिंसों का लेनदेन व व्यापार बंद रहेगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि कृषि उपज मंडी में 11 से 15 नवंबर तक दीपावली के चलते व्यापार बंद रहेगा। जबकि 16 नवंबर को मथुरेश ट्रेडर्स पर शुभ मुहूर्त में सुबह 11:15 बजे शिवजी की पूजा अर्चना कर फिर से बोली शुरू की जाएगी। लिहाजा असुविधा से बचने के लिए किसान अवकाशकाल में कृषि उपज मंडी नहीं आए।



