Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित स्वर्णकार समाज की धर्मशाला के सामने बुधवार रात भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।


जानकारी के अनुसार कार्यालय का उद्घाटन बीजेपी प्रत्याशी बैसला की पत्नी पूजा बैसला, बड़े भाई दौलत बैसला, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, भाजपा नेता रमेश जिंदल समेत अतिथियों ने फीता काटकर किया। इस मौके पर चुनाव कार्यालय में विधिवत्त पूजा अर्चना कर सफलता की कामना की गई। उद्घाटन के बाद पूजा बैसला, दौलत बैसला वक्ताओं ने संबोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से लोग त्रस्त हो गए हैं। आमजन को लोककल्याणकारी सरकार की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। इस मौके पर भाजपा नेता महावीर प्रसाद जैन, रणवीर सिंह चौहान, वृद्धि चंद गुर्जर, महेंद्र सिंह राणावत, अंकित डाबर, देहात अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, सुरेश अग्रवाल, सुनील सेठी, दिनेश जैन, रवि बलसोरा, अंकित डाबर, आरपी धाकड़, संजय सिंहल, सुमित गौतम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



