“आठवीं रामधुनी कार्यक्रम”
Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बावड़ी के बालाजी प्रभातफेरी मंडल पनवाड़ की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार रात बालाजी मंदिर परिसर में रात्रि जागरण होगा।
कार्यक्रम के सहयोगकर्ता योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बालाजी प्रभातफेरी मंडल की ओर से आठवीं रामधुनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार यानि आज रात 8 बजे मंदिर परिसर में रात्रि जागरण होगा। जबकि 23 फरवरी सुबह 8 बजे यही से प्रभातफेरी गांव भ्रमण के लिए निकलेगी। वहीं अपरान्ह 3 बजे प्रसादी वितरण कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी मंडलो की ओर से माइक लगाना वर्जित रहेगा। वहीं रात्रि जागरण में मंडलियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था ग्रामीणों की ओर से की गई है। प्रभातफेरी मंडलिया आयोजन से जुड़े मोडू प्रजापत, जगदीश साहू, गणेश वैष्णव और रघुराज सिंह हाडा से संपर्क कर सकते हैं।



