Monday, November 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआतिशबाजी फेंकने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, बुलाया अतिरिक्त जाप्ता

आतिशबाजी फेंकने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, बुलाया अतिरिक्त जाप्ता


Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में वर्षों से गोवर्धन पूजन की रात एक-दूसरे पर आतिशबाजी जलाकर फेंकने की गलत परिपाटी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। इस बार किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए देवली पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी बुलाया गया है।

स्थानीय थाने के अलावा करीब दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शहर में तैनात रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। थाना प्रभारी प्रीति रत्नू के अनुसार एक-दूसरे पर आतिशबाजी फेंकने की परंपरा गलत है और इससे किसी के हताहत होने की आशंका बनी रहती है। इसे रोकने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें अंबेडकर सर्कल, छतरी चौराहा, तेली मोहल्ला, घोसी मोहल्ला, गौरव पथ, मुख्य बाजार और गणेश रोड सहित वे क्षेत्र शामिल हैं, जहां इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस व्यवस्था के तहत देवली थाने की पुलिस जीप के अलावा 112 की टीम भी गश्त करेगी। वहीं दो सिग्मा गाड़ियों को भी निगरानी के लिए लगाया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर युवकों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। आतिशबाजी फेंककर दूसरों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दोनों दिन रहेगी नजर

थाना प्रभारी के अनुसार इस बार गोर्वधन पूजन मंगलवार को हैं। लिहाजा सोमवार और मंगलवार दोनों रात पुलिस इस गतिविधि को लेकर विशेष सतर्कता बरतेगी। देवली डीएसपी मदनलाल ढाका एवं थाना प्रभारी प्रीति के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर इस परिपाटी पर अंकुश लगाने का प्रयास करेगी। पुलिस ने युवाओं से कहा है कि वे त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाएं और किसी दूसरे की जान को जोखिम में डालने वाली गतिविधियों से दूर रहें। इसे लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here