Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआमसभा के मद्देनजर अग्निशमन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

आमसभा के मद्देनजर अग्निशमन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई


Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की देवली में हो रही जनसभा को लेकर जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट टोंक के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने अग्निशमन वाहन व शाखा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

इसे लेकर जारी आदेश में 11 कर्मचारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई है। इनमें तीन कर्मचारियों की ड्यूटी सीआईएसफ ग्राउंड देवली स्थित हेलीपैड पर सुबह 7 से लेकर हेलीकॉप्टर के टेकऑफ तक लगाई गई है। इसी तरह इतने ही कर्मचारियों की ड्यूटी अटल उद्यान देवली स्थित ग्राउंड में सभा समाप्ति तक लगाई गई है। वही पांच कर्मचारियों को अग्निशमन केंद्र आरक्षित सुबह 9 से सभा समाप्ति तक नियुक्त किया गया है। उधर, बुधवार को जयपुर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों ने सभा स्थल तक के सभी विद्युत तारों को सुव्यवस्थित तथा ऊंचा किया है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d